तेलंगाना में कैबिनेट की बैठक आठ जून को, लॉकडाउन विस्तार पर होगा फैसला

Ads

तेलंगाना में कैबिनेट की बैठक आठ जून को, लॉकडाउन विस्तार पर होगा फैसला

  •  
  • Publish Date - June 6, 2021 / 10:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

हैदराबाद, छह जून (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत लॉकडाउन के विस्तार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिये आठ जून को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी।

बयान में कहा गया है, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के कैबिनेट की बैठक आठ जून को दोपहर दो बजे होगी।’’

इसमें कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस, मेडिकल एवं स्वास्थ्य, कृषि अभियानों एवं लॉकडाउन के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति आदि पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश में नौ जून तक लॉकडाउन है।

भाषा रंजन नीरज

नीरज