हैदराबाद, 16 सितंबर (भाषा) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई दी।
शुक्ला ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
लोक भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, “राज्यपाल ने तेलंगाना के लोगों और अपनी ओर से प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति व दीर्घायु जीवन की कामना की।”
राज्यपाल ने भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंह स्वामी का आशीर्वाद मोदी पर सदैव बना रहे और ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति तथा लंबी आयु प्रदान करे, ऐसी प्रार्थना की।
भाषा जितेंद्र
जितेंद्र