तेलंगाना: खरगे पार्टी के बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे
तेलंगाना: खरगे पार्टी के बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे
हैदराबाद, 23 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 जनवरी को तेलंगाना में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आने का आह्वान किया।
कांग्रेस ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि खरगे उन कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे, जिन्होंने हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भाषा नेत्रपाल सिम्मी
सिम्मी

Facebook


