Telangana LPG Cylinder Blast/AI Generated Image
हैदराबाद। Telangana LPG Cylinder Blast: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां के एक मकान में रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे। फ़िलहाल सिलेंडर फटने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Telangana LPG Cylinder Blast एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह घटना जिले के मिरियालगुडा स्थित दो कमरों वाले मकान में तड़के सुबह हुई, जब सभी लोग सो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रम्मा (50), उनके पोते लक्ष्मण (17) और पोती प्रनती (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच जारी है।
Telangana LPG Cylinder Blast इस आगजनी की घटना में तीन मौत के बाद पूरे में मातम छाया हुआ है। बता दें कि बच्चों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी मां आजीविका की तलाश में अपने मूल स्थान से पलायन कर चुकी हैं।