राजस्‍थान में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान

Ads

राजस्‍थान में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 3, 2023 / 06:22 PM IST,
    Updated On - June 3, 2023 / 06:22 PM IST

जयपुर, तीन जून (भाषा) राजस्‍थान में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है क‍ि राज्‍य के कई हिस्सों में गर्मी तीखे तेवर दिखा सकती है।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, चार-पांच जून को बीकानेर और जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है जबकि बाकी जगह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

इसके अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो-पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी का अहसास होने की प्रबल संभावना है। कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में छह-सात जून को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

वहीं, शनिवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद/रात्रि के समय तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ व बारिश होने की प्रबल संभावना है।

भाषा पृथ्‍वी

नोमान

नोमान