भीषण हादसा! तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 11 लोग घायल, पीएम ने की 2 लाख मुआवजे का घोषणा

Ads

तुमकुरु के सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप की ट्रक से टकराने से 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मृत्यु हुई है, 11 लोग घायल हैं।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 10:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

Rajendra gautam has resigned

9 killed in road accident happened in Tumakuru: बैंगलुरू। कर्नाटक के तुमकुरु में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई है, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की। तुमकुरु के सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जीप की ट्रक से टकराने से 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मृत्यु हुई है, 11 लोग घायल हैं।  >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

बता दें कि कर्नाटक के तुमकुरु जिले के शिरा तालुकु में बलेनहल्ली गेट के पास आज देर रात एक लॉरी और क्रूजर के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है और उन्हें तुमकुर जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read more: साहब की गर्मी तो देखिए…थाने में ही महिला के साथ की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर लीक हुआ वीडियो

सभी मृतक रायचूर जिले के बताए जा रहे हैं, पता चला है कि क्रूजर में 20 लोग सवार थे। एक लॉरी और एक क्रूजर की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ, कालेम्बेला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक