आतंकवाद मामला: एनआईए ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी

आतंकवाद मामला: एनआईए ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी

आतंकवाद मामला: एनआईए ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर की छापेमारी
Modified Date: July 11, 2023 / 10:49 am IST
Published Date: July 11, 2023 10:49 am IST

श्रीनगर, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि आतंकवाद से संबंधित एक मामले में केंद्रीय एजेंसी की जांच के तहत यह छापेमारी की गई।

इससे संबंधित विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में