death of groom carrying the procession
कोटा। राजस्थान के कोटा में बारात जा रही कार के नदी में गिर जाने से दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी और नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका।
ये भी पढ़ें: Edible oil Rates: सरसों तेल में बड़ी गिरावट, सोयाबीन और बिनौला तेल भी होगा सस्ता
कार के अंदर 9 लोग सवार थे। साथ में बारातियों से भरी एक बस भी चल रही थी। पुलिस ने बताया कि बस आगे निकल चुकी थी और कार पीछे से रास्ता भटक गई। इस दौरान कार नयापुरा चंबल नदी की छोटी पुलिया से होकर गुजर रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया से नीचे नदी में गिर गई।
ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री के निधन के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष थे अहमद हसन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार के अंदर अविनाश नाम का दूल्हा भी बैठा था। यह कार उज्जैन जा रही थी। जिसमें कुछ लोग चौथ का बरवाड़ा और कुछ लोग जयपुर के शामिल थे। हालांकि पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं मौके पर कोहराम मच गया। जिस किसी ने भी इस हादसे के बारे में सुना वह तुरंत ही कार सवार लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़ा।