कार अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे झाड़ियों में गिरी

Ads

कार अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे झाड़ियों में गिरी

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 02:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नोएडा, नौ सितंबर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झाड़ियों में गिर गई। वाहन चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 92 में एक रेड लाइट से पहले, नाले के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झाड़ियों में गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार चालक अमित पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार चालक ने शराब पी रखी थी।

भाषा सं

मनीषा स्नेहा

मनीषा