जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई

Ads

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई

  •  
  • Publish Date - April 24, 2025 / 10:27 AM IST,
    Updated On - April 24, 2025 / 10:27 AM IST

जम्मू, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई।

सूत्रों के अनुसार, अंतिम सूचना आने तक मुठभेड़ जारी थी।

भाषा यासिर वैभव

वैभव