भाकपा की झारखंड इकाई रविवार को रांची में पार्टी गठन की शताब्दी मनाएगी

Ads

भाकपा की झारखंड इकाई रविवार को रांची में पार्टी गठन की शताब्दी मनाएगी

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 05:36 PM IST

रांची, 14 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की झारखंड इकाई रविवार को रांची में पार्टी के गठन की शताब्दी मनाएगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मुखर्जी राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे।

भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने यहां संवाददाताओं से कहा, “भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर, 1925 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई थी। गांवों से लेकर पंचायत और ब्लॉक स्तर तक विभिन्न स्तरों पर समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। हमने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 22 फरवरी की तारीख तय की थी, लेकिन झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।”

उन्होंने बताया कि रांची के अटल वेंडर बाजार स्थित सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

भाषा

राखी माधव

माधव