दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: February 26, 2024 / 11:03 am IST
Published Date: February 26, 2024 11:03 am IST

नयी दिल्ली 26 फरवरी (भाषा) सोमवार को दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों ने बहुत हल्की बारिश की संभावना और आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में