दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, 11 सितंबर से हल्की बारिश का अनुमान

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, 11 सितंबर से हल्की बारिश का अनुमान

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 02:45 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लोधी रोड में 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।

रिज में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में सामान्य से 0.5 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ 11 सितंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य-50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा