दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: September 22, 2023 / 11:11 am IST
Published Date: September 22, 2023 11:11 am IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में