दिल्ली में सात डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में सात डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
नयी दिल्ली 11 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ और
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम था, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 309 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
भाषा
योगेश प्रशांत
प्रशांत

Facebook


