दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 30, 2021 10:58 am IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 24 घंटे में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी में विलंब के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में