राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया; दिन में बूंदाबांदी की संभावना

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया; दिन में बूंदाबांदी की संभावना

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया; दिन में बूंदाबांदी की संभावना
Modified Date: April 22, 2024 / 12:11 pm IST
Published Date: April 22, 2024 12:11 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) दिल्लीवासियों की सोमवार की सुबह गर्म रही और इसी के साथ न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी है।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भाषा प्रीति अमित

अमित


लेखक के बारे में