महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार के करीब, बीते 24 घंटे में 1495 नए मामले सामने आए

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार के करीब, बीते 24 घंटे में 1495 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - May 14, 2020 / 03:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को बेहाल किया है। बुधवार शाम तक महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या करीब हजार पहुंच गई। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 25,922 पहुंच हो गई है। 

पढ़ें- रोडवेज बस ने पैदल घर लौट रहे मजदूरों को रौंदा, 6 की मौत 3 घायल

इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना से 975 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को एक दिन में ही 1495 मरीज मिले। बीते 24 घंटों में राज्य में 54 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि राहत की बात है कि राज्य में करीब 22 फीसदी कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। बुधवार तक इस बीमारी से पूरी तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,547 हो चुकी है।

पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हजार 55 ,अब तक स्वस्थ ह..

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में राज्य के 60 फीसदी कोरोना मरीज अकेले मुंबई शहर में हैं। यहां कुल मरीजों की संख्या 15,747 तक पहुंच गई है।

पढ़ें- 22 मई से पटरी पर दौड़ेंगी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें, रेलवे ने शुरू …

मुंबई में अबतक 596 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ राज्य में अब तक 2,30,857 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 2,03,439 लोगों के नमूने निगेटिव आए हैं।