चंडीगढ़, 23 जून (भाषा) पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल राज्य में कारागारों का दौरा कर महिला कैदियों की रहन-सहन की स्थिति का आकलन करेंगी। आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी।
गिल ने बयान में कहा, ‘हम महिला कैदियों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और उनकी बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान सुविधाओं का गहन निरीक्षण तथा कैदियों के साथ सीधी बातचीत की जाएगी ताकि प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की जा सके।
गिल ने कहा कि आयोग का लक्ष्य सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करना तथा जरूरी सुधार करने के लिए जेल प्राधिकारियों के साथ सहयोग करना है।
भाषा
योगेश संतोष
संतोष