CM सेक्यूरिटी में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने बल्ले से पीट-पीट कर की युवक की हत्या! सामने आए दिल दहला देने वाले वीडियो…

Ads

आरोप है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma)की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा के बेटे क्षितिज शर्मा ने एक लड़के की हत्या कर दी वो भी अपने पिता के ही सामने। यह घटना जयपुर के करणी विहार थाना इलाके़ की बताई गई है।

  •  
  • Publish Date - April 4, 2024 / 06:37 PM IST,
    Updated On - April 4, 2024 / 06:38 PM IST

Inspector son beat a young man to death : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में तैनात एक इंस्पेक्टर के बेटे पर हत्या के आरोप लगे हैं। एक वीडियो के वायरल होने पर कहा जा रहा है कि इंस्पेक्टर के बेटे ने एक युवक को बल्ले से पीट-पीट कर मार डाला है। इतना ही नहीं बेटे ने अपने ही पिता के सामने इस कायराना करतूत को अंजाम दिया है। इस आशय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आरोप है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma)की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा के बेटे क्षितिज शर्मा ने एक लड़के की हत्या कर दी वो भी अपने पिता के ही सामने। यह घटना जयपुर के करणी विहार थाना इलाके़ की बताई गई है।

read more: भाजपा विधायक रिकेश सेन की बढ़ीं मुश्किलें, विवादित बयान के बाद विरोध में उतरा नाई समाज ​

शराब के नशे में अभद्र व्यवहार कर रहा था व्यक्ति

जानकारी के अनुसार मंगलवार, 2 अप्रैल की रात एक व्यक्ति इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा के घर के सामने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार कर रहा था। तभी क्षितिज शर्मा वहां आया और अपना स्कूटर खड़ा किया। तभी मोहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद क्षितिज दौड़ कर घर में गया और एक बैट लेकर बाहर आया, कथित तौर पर उसने व्यक्ति के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बीच उसके पिता भी घर के बाहर आए, लेकिन वो रुका नहीं, व्यक्ति को बुरी तरह पीटता रहा जब तक कि वह जमीन पर नहीं गिर गया।

पिता ने क्षितिज शर्मा को रोका

जमीन पर गिरने के बाद पिता ने क्षितिज को रोका। ज़मीन में पड़े युवक के सिर से खून बह रहा था। तब इंस्पेक्टर प्रशांत शर्मा ने अपनी गाड़ी निकाली, पीड़ित को अपनी गाड़ी में डाला और उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। मृतक का नाम, मोहनलाल था, और वह यूपी के आगरा का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर जयपुर पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौक़ा-ए-वारदात पर पहुंचे., आरोपी युवक क्षितिज को हिरासत में ले लिया गया, उससे पूछताछ चल रही है।

read more: छत्तीसगढ़ में दोनों डिप्टी सीएम के बीच चल रहा लाठी का खेल! कांग्रेस के प्रभारी सचिव ने क्यों कही ये बात…जानें 

मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल

मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सुपुर्द किया गया। नाराज परिजन आरोपी को गिरफ़्तार कर सख़्त से सख़्त सज़ा देने की मांग कर रहे हैं। मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। देखना होगा कि आखिर युवक के परिजनों को कब तक न्याय मिलता है।