संयुक्त अरब अमीरात ने युद्ध के बीच ईरानियों के प्रवेश और पारगमन पर रोक लगाई

Ads

संयुक्त अरब अमीरात ने युद्ध के बीच ईरानियों के प्रवेश और पारगमन पर रोक लगाई

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 08:39 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 08:39 AM IST

दुबई, एक अप्रैल (एपी) संयुक्त अरब अमीरात ने युद्ध के दौरान ईरानी नागरिकों के देश में प्रवेश और पारगमन पर रोक लगा दी है। तीन प्रमुख विमानन कंपनियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनियों एमिरेट्स और एतिहाद तथा कम लागत वाली उड़ान सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाईदुबई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी।

हालांकि इन नियमों को लेकर अभी अधिक स्पष्टता नहीं हैं। विमानन कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि गोल्डन वीजा धारक यानी देश में 10 साल का निवास परमिट पाए लोग अब भी प्रवेश कर सकते हैं।

अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की लेकिन यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब दुबई में स्थित ‘ईरानियन हॉस्पिटल’ और ‘ईरानियन क्लब’ बंद कर दिए गए हैं। ये दोनों संस्थान दुबई में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे।

एपी शोभना सिम्मी

सिम्मी