Ganderbal Encounter News: कश्मीर के इस इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी के ढेर होने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी

Ads

Ganderbal Encounter News: जम्मू-कश्मीर के Ganderbal जिले में देर रात सुरक्षा बलों ने बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 10:18 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 11:07 AM IST

jammu kashmir/ image source: itoo_aijaz x handle

HIGHLIGHTS
  • गांदरबल में मुठभेड़, आतंकी ढेर
  • अरहामा में सेना का ऑपरेशन जारी
  • संदिग्धों पर जवानों की जवाबी कार्रवाई

Ganderbal Encounter News: जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के Ganderbal जिले में देर रात सुरक्षा बलों ने बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, अरहामा इलाके में चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

Ganderbal encounter update: मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

सेना के अनुसार, रात के समय अभियान शुरू होते ही संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जब सुरक्षाबलों ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो उनकी ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Jammu Kashmir terrorist encounter: सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

फिलहाल अरहामा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेरा कस दिया है और अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में अभी और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं, क्योंकि जवानों ने एक से अधिक संदिग्धों की मौजूदगी देखी थी। इसी बीच Line of Control (एलओसी) पर भी संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली है। अखनूर सेक्टर में देर रात एक ड्रोन भारतीय सीमा में कुछ समय तक मंडराता हुआ देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की