प्रधानमंत्री मोदी आज असम में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी आज असम में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 10:22 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 10:22 AM IST

गुवाहाटी, एक अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज यानी बुधवार को असम में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, मोदी पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका विश्वनाथ जिले में अपराह्न एक बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और राज्य के मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है।

पहली रैली में प्रधानमंत्री धेमाजी जिले की धेमाजी और धकुआखाना विधानसभा सीट से क्रमश: चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रानोज पेगू और नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे।

वह बेहाली में दूसरी रैली में पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और भीड़ प्रबंधन एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बल और राज्य पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना