महिला ने तीन बेटियों को हौद में फेंककर खुद भी जान दे दी

Ads

महिला ने तीन बेटियों को हौद में फेंककर खुद भी जान दे दी

  •  
  • Publish Date - May 6, 2022 / 04:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

जयपुर, छह मई (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला अपनी तीन बेटियों को कथित तौर पर पानी के टांके (हौद) में फेंककर खुद भी कूद गई। इस घटना में चारों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने पति कैलाशराम की शराब पीने की आदत से परेशान थी। हालांकि महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने का असली कारण अभी सामने नहीं आया है।

थानाधिकारी ललित किशोर ने बताया कि अकदडा गांव में जस्सी (28) नामक महिला ने अपनी तीन बेटियों- ज्योत्सना (5), दीक्षा (3) मोनिका (1) को पानी के टांके में फेंक दिया और बाद में खुद एक अन्य टांके (हौद) में कूद गई, जिससे चारों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतका के पीहर पक्ष से रिश्तेदारों के पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी सुरेश

सुरेश