देश में कोरोना संक्रमण के 54 नये मामले
देश में कोरोना संक्रमण के 54 नये मामले
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आये हैं। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,96,034 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 5,31,918 है।
देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है।
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,542 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा खारी नरेश
नरेश

Facebook


