धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

Ads

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 03:24 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर ‘‘कोई समझौता नहीं हो सकता।’’

कॉजपा ने तीन मई को हुई ‘‘नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले’’ छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।

कॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने यहां विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में ये मांगें रखीं।

कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’’

दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है।

नड्डा ने कहा कि मंत्रियों ने कॉजपा के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शनिवार को फिर बैठक करेंगे।’’

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप