दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं ये भाषाएं, देखिए पूरी लिस्ट…

Ads

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती हैं ये भाषाएं : These languages are spoken the most in the world, see the complete list...

  •  
  • Publish Date - February 19, 2023 / 10:12 PM IST,
    Updated On - February 19, 2023 / 10:12 PM IST

नई दिल्ली ।  Duniya Me Sabse Jyada Boli Jati Hai Ye Bhashaye   दुनिया में कौन सी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है। इस सवाल को लेकर आए दिन बवाल होता रहता है। आज हम दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 3 भाषाओं के बारें में बताएंगे। ये सारे डेटा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर है। इथोनोलॉज के संस्करण में बताया गया कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में पहला स्थान अंग्रेजी का है, जिसे पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग बोलते हैं।

यह भी पढ़े :  युवाओं के लिए खुशखबरी.. प्रदेश के इस मेडिकल कॉलेज में करीब 1600 पदों पर होगी भर्ती, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

 Duniya Me Sabse Jyada Boli Jati Hai Ye Bhashaye  मंदारिन चाइनिस भाषा दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन की राजकीय भाषा है। यह चीन में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। जो मूल रूप से अधिकांश उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी चीन में बोली जाती है। मंदारिन भाषा चीन, ताइवान और सिंगापुर की एक आधिकारिक भाषा है। मंदारिन चाइनिस भाषा दुनिया में 1.118 अरब द्वारा बोली जाती है।

यह भी पढ़े :  युवाओं के लिए खुशखबरी.. प्रदेश के इस मेडिकल कॉलेज में करीब 1600 पदों पर होगी भर्ती, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर 

 Duniya Me Sabse Jyada Boli Jati Hai Ye Bhashaye   हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में तीसरे स्थान पर है। हिंदी भाषा विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की एक राजभाषा है। हिंदी में संस्कृत के तत्सम और तद्भव शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है। यह भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। यह भाषा नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरिशस, फिजी, गयाना, सूरीनाम में हिंदी भाषी समुदाय मौजूद हैं। इसके अलावा इसे अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर में भी बोला जाता है। बता दें कि न्यूजीलैंड में हिंदी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। पुरे विश्व में हिंदी भाषा 60.22 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है।

यह भी पढ़े :  अब दुकान पर बैठकर शराब नहीं पी पाएंगे मदिराप्रेमी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला