सीमा पार पाकिस्तान से हो रहा था ये घिनौना काम, BSF ने किया भंडाफोड़, दो आरोपियों को दबोचा
सीमा पार पाकिस्तान से हो रहा था ये घिनौना काम, This disgusting work was being done from across the border from Pakistan
3 assistant teachers dismissed
जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार तड़के भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से तस्करी कर 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद कर, इन्हें लेने पहुंचे पंजाब के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों के अनुसार मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार की सुबह टीबा चौकी पर बल के जवानों ने एक ड्रोन को पैकेट गिराते देखा और उस पर गोलीबारी की लेकिन वह तेजी से वापस लौट गया।
Read More : एक झटके में खत्म हो जाएगी कंगाली, साल भर होती रहेगी धन की बारिश, बस आज रात करना होगा ये काम
उन्होंने बताया कि ड्रोन द्वारा गिराये गये पैकेट से करीब दो किलो 600 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गयी और इसे लेने पहुंचे पंजाब के फाजिल्का निवासी रिंगू ऊर्फ हरजिन्दर और संदीप को पकड़ कर पूछताछ के लिये स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि पकड़ी गई दो किलो 600 ग्राम संदिग्ध हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच है।
Read More : 8 छात्र-छात्राएं सड़क हादसे का हुई शिकार, 10वीं का पेपर देकर लौट रहे थे वापस, मौके पर एक छात्रा की मौत
घडसाना थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह तेजी से वापस लौट गया। जवानों ने ड्रोन द्वारा गिराये गये पैकेट को जब्त कर लिया और पेकेट लेने पहुंचे पंजाब के दो लोगों को पकड़ कर एनसीबी को पूछताछ के लिये सौंप दिया।

Facebook


