अपनी मां के लिए दूल्हा खोज रही है यह युवती, लेकिन पूरी करनी होगी ये तीन शर्तें

अपनी मां के लिए दूल्हा खोज रही है यह युवती, लेकिन पूरी करनी होगी ये तीन शर्तें

अपनी मां के लिए दूल्हा खोज रही है यह युवती, लेकिन पूरी करनी होगी ये तीन शर्तें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 3, 2019 6:47 am IST

नई दिल्ली: अब तक आपने सुना या देखा होगा कि मां-बाप अपने बच्चों की शादी के लिए दुल्हा या दुलहन की तलाश करते हैं। लेकिन हम आपको ऐसी खबर बता रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक युवती अपनी मां के लिए दुल्हे की तलाश कर रही है। युवती ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां के लिए दुल्हे की तलाश की बात कही है। अपनी मां से शादी करने वाले के लिए युवती ने तीन शर्तें भी रखी है।

Read More: पीएल पुनिया ने धान के MSP पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

दरअसल आस्था वर्मा नाम की युवती ने ट्विटर पर अपनी और अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अपनी मां के लिए 50 साल के आस-पास की उम्र वाले व्यक्ति की तलाश है। शादी के लिए युवती ने तीन शर्तें भी रखी है। युवती का कहना है कि दुल्हा शाकाहारी हो, शराब न पीता हो और अच्छी तरह स्थापित हो।

Read More: सीएम का बड़ा बयान, कहा-इंतजार कीजिए, कांग्रेस के पास 2-3 सीटें और आएंगी

आस्था के इस ट्वीट को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है और इस पर 30 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर आस्था का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: धान खरीदी के लिए 21 हजार करोड़ का कर्ज ले सकती है सरकार, किसानों को बोनस बांटने की भी है तैयारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"