नफरत फैलाने वाले देश के दुश्मन और गद्दार हैं: महमूद मदनी

Ads

नफरत फैलाने वाले देश के दुश्मन और गद्दार हैं: महमूद मदनी

  •  
  • Publish Date - May 28, 2022 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

देवबंद (उत्तर प्रदेश), 28 मई (भाषा) देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने देश में ‘‘नफरत’’ फैलाने वालों को देश का दुश्मन और गद्दार बताया साथ ही नफरत को मोहब्बत से ख़त्म करने का लोगों को पैगाम दिया।

मदनी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की प्रबंधक समिति के अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मदनी ने देश में हाल में हुई कुछ साम्प्रदायिक घटनाओं का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, ‘‘देश में बहुमत उन लोगों का नहीं है जो नफरत के पुजारी हैं और अगर हम उनके उकसावे में आकर उसी लहजे में जवाब देंगे तो वे अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में नफरत की दुकान चलाने वाले मुल्क के दुश्मन हैं, गद्दार हैं। ’’

उन्होंने कहा कि नफरत का जवाब कभी भी नफरत से नहीं दिया जाता बल्कि मोहब्बत से दिया जाता।

भाषा नोमान सुरभि शोभना

शोभना