मदुरै, 29 अप्रैल (भाषा) वार्षिक चिथिराई उत्सव के तहत बुधवार को मदुरै में निकाली गई रथयात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
उत्सव का शुभारंभ 19 अप्रैल को श्री मीनाक्षी अम्मन मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ।
इस उत्सव में 11वें दिन मंदिर के देवताओं को सजाए गए रथों में ‘मासी सड़कों’ पर शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने ‘भगवान सुंदरेश्वर और देवी मीनाक्षी’ के जयकारे लगाए और पवित्र रथों की रस्सियों को खींचा।
प्राचीन शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों, पड़ोसी राज्यों और यहां तक कि विदेशों से भी श्रद्धालु रथयात्रा देखने के लिए मदुरै पहुंचे। मदुरै नगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।
भाषा संतोष रंजन
रंजन