झारखंड के बोकारो में महिला का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Ads

झारखंड के बोकारो में महिला का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 19, 2024 / 06:28 PM IST,
    Updated On - August 19, 2024 / 06:28 PM IST

बोकारो (झारखंड), 19 अगस्त (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में 25 वर्षीय महिला का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना बालीडीह थाना क्षेत्र में हुई। महिला 17 अगस्त को अर्धचेतन अवस्था में मिली जिसके बाद उसके पति ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में 21 से 25 साल की उम्र के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों में से दो बिहार के हैं।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 15 अगस्त को कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी और इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया।

शिकायत के अनुसार, ‘दो दिन बाद 17 अगस्त की शाम को वह उसी स्थान पर अर्धचेतन अवस्था में पाई गई, जहां से उसका अपहरण किया गया था। उसे एक अज्ञात स्थान पर रखा गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।’

कुमार ने बताया कि महिला का जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव