राजस्थान के सीकर जिले में मिट्टी के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत: पुलिस

राजस्थान के सीकर जिले में मिट्टी के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत: पुलिस

राजस्थान के सीकर जिले में मिट्टी के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत: पुलिस
Modified Date: March 31, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: March 31, 2026 3:40 pm IST

जयपुर, 31 मार्च (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में तीन बच्चों की मिट्टी के नीचे दब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे सुरंग बनाकर खेल रहे थे और अचानक ऊपर की मिट्टी धंस गई।

नेछवा के थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि गनेड़ी गांव में सोमवार दोपहर जब चार बच्चे खेत में मिट्टी के टीले के नीचे सुरंग बनाकर खेल रहे थे, उसी समय अचानक ऊपर का हिस्सा धंस गया एवं उसके नीचे तीन बच्चे दब गए।

चंद के अनुसार कृष्ण नामक एक बच्चा सुरंग के बाहर था तथा उसके चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फंसे बच्चों को निकाला।

थानाधिकारी के मुताबिक लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान होलश मेघवाल (10), गौतम सैनी (14) और दीपेश नायक (12) के रूप में हुई है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में