कर्नाटक में ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत

कर्नाटक में ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत

कर्नाटक में ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत
Modified Date: October 24, 2023 / 07:15 pm IST
Published Date: October 24, 2023 5:54 pm IST

चेन्नई, 24 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में चेन्नई के बाहरी इलाके उरापक्कम के समीप एक ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चे दिव्यांग बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र 11 से 15 साल के बीच थी और वे कर्नाटक के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, पटरी पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बच्चों में से दो भाई मूक-बधिर थे जबकि तीसरा बच्चा बोल नहीं सकता था।

पुलिस ने बताया कि उनके माता-पिता चेन्नई में दिहाड़ी मजदूर हैं। पुलिस के मुताबिक, रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।