रांची से लापता तीन बच्चे बिहार में सुरक्षित मिले
रांची से लापता तीन बच्चे बिहार में सुरक्षित मिले
रांची, 29 जून (भाषा) झारखंड के रांची से एक दिन पहले लापता हुए तीन लड़कों को सोमवार को बिहार में एक एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 10 से 12 वर्ष की आयु के ये नाबालिग बच्चे रविवार शाम को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
रांची के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने संवाददाताओं को बताया, “हमने लापता हुए तीनों बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया है। उनका बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में पता लगाया गया। पूछताछ के दौरान लड़कों ने बताया कि वे खुद ही पड़ोसी राज्य (बिहार) घूमने के लिए निकल पड़े थे।”
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों को ढूंढा गया।
राणा ने कहा कि लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई थीं।
भाषा सुमित माधव
माधव

Facebook


