पंजाब के अमृतसर में मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन गिरोह का भंडाफोड़
पंजाब के अमृतसर में मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन गिरोह का भंडाफोड़
चंडीगढ़, 30 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने 13 पिस्तौल और 22 कारतूस भी बरामद किए हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल हैं।
इस संबंध में अमृतसर थाना डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
यादव ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के संपर्कों का पता लगाने और विदेश में बैठे उनके आका समेत इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
भाषा सुरभि वैभव
वैभव

Facebook


