भाजपा में शामिल हुए तृणमूल के तीन पूर्व सांसदों को मिला राज्यसभा उपचुनाव के लिए टिकट

Ads

भाजपा में शामिल हुए तृणमूल के तीन पूर्व सांसदों को मिला राज्यसभा उपचुनाव के लिए टिकट

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 10:30 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को अपना उम्मीदवार घोषित किया। ये तीनों नेता कुछ घंटे पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

तृणमूल के इन तीनों पूर्व सांसदों ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और आज पार्टी भी छोड़ दी। उनके इस्तीफे से खाली हुई तीनों सीटों पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है।

भाजपा ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

एक अन्य अधिसूचना में भाजपा ने गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने इस सीट से सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा उपचुनाव 24 जुलाई को होगा और मतगणना भी उसी दिन होगी।

भाषा शोभना माधव

माधव