चाईबासा में नक्सलियों द्वारा छिपायी गई तीन आइईडी बरामद

Ads

चाईबासा में नक्सलियों द्वारा छिपायी गई तीन आइईडी बरामद

  •  
  • Publish Date - May 6, 2022 / 01:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

चाईबासा (झारखंड), पांच मई (भाषा) जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के बानरागाड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाये गये पांच-पांच किलोग्राम के तीन आइईडी केन बरामद कर सुरक्षा बलों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बानरागाड़ा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर यह बरामदगी की।

उन्होंने बताया कि आईडी से बने केन बमों को निष्क्रिय कर दिया गया जिससे बड़ा खतरा टल गया क्योंकि यह सुरक्षा बलों को ही निशाना बनाकर जंगलों में छिपाये गये थे।

भाषा सं इन्दु अर्पणा

अर्पणा