पंजाब के होशियारपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत, 10 घायल

Ads

पंजाब के होशियारपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत, 10 घायल

  •  
  • Publish Date - April 12, 2023 / 03:00 PM IST,
    Updated On - April 12, 2023 / 03:00 PM IST

होशियारपुर (पंजाब), 12 अप्रैल (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़ी मानासोवाल गांव के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग बैसाखी के मौके पर लंगर का इंतजाम करने के लिए गढ़शंकर उप प्रमंडल के श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे थे। जब वे गढ़ी मानासोवाल गांव के पास पहुंचे तो वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन पलट गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान लुधियाना जिले के जसविंदर सिंह (28), दविंदर सिंह (13) और दर्शन सिंह (60) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है और घायलों को यहीं सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा साजन नरेश

नरेश