हिमाचल प्रदेश में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत, 16 अन्य घायल

Ads

हिमाचल प्रदेश में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत, 16 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - April 10, 2022 / 05:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

शिमला, 10 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना और चंबा जिलों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि चंबा जिले में चंबा झूमर रोड पर हुए एक कार हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि ऊना जिले के हरोली के घलूवाल में एक छोटे टेंपो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप