केरल में एक हाउसबोट के डूबने से तीन लोगों की मौत

केरल में एक हाउसबोट के डूबने से तीन लोगों की मौत

केरल में एक हाउसबोट के डूबने से तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 7, 2023 / 10:16 pm IST
Published Date: May 7, 2023 10:16 pm IST

मलप्पुरम (केरल), सात मई (भाषा) केरल में मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में ओट्टुम्पुरम के समीप एक हाउसबोट रविवार शाम को डूब गयी जिससे उसमें सवार बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार नौका पर करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गयी जबकि करीब 10 यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ।

पुलिस ने यह भी बताया कि कई एम्बुलेंस, दमकल सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव अभियान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नौका को तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में