मध्य प्रदेश में खाई में गिरा मिनी ट्रक, तीन की मौत

मध्य प्रदेश में खाई में गिरा मिनी ट्रक, तीन की मौत

मध्य प्रदेश में खाई में गिरा मिनी ट्रक, तीन की मौत
Modified Date: October 22, 2023 / 10:27 am IST
Published Date: October 22, 2023 10:27 am IST

खरगोन, 22 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक मिनी ट्रक के 100 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी की।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात मंडलेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामघाट के पास हुई।

मंडलेश्वर पुलिस थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि लोहे के सरिये और अन्य सामान ले जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में गिर गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक मदद वहां पहुंची, ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

भाषा प्रशांत सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में