हिमाचल प्रदेश में ट्रैक्टर पलटने से तीन व्यक्तियों की मौत

Ads

हिमाचल प्रदेश में ट्रैक्टर पलटने से तीन व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 10, 2024 / 10:21 PM IST,
    Updated On - October 10, 2024 / 10:21 PM IST

शिमला, 10 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना जवाली उपमंडल में हुई।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर हरसर सोसायटी-चादर लिंक रोड पर पलट गया। उसने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में भिंड गांव के संगम कुमार (22), जैंद गांव के सूरज कुमार (27) और पनालथ गांव के रोमित सिंह (31) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश