सिलचर (असम), 21 अगस्त (भाषा) असम के कछार जिले में रविवार को एक ट्रक और एक वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे जिले के काटिगोरा इलाके में एक मिशन से जुड़े कर्मियों को ले जा रहा वाहन एक ट्रक से जा टकराया।
उन्होंने कहा, ‘‘मौके पर ही तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये। घायलों को सिलचर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश