हरिद्वार में बस और एक अन्य वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार घायल

Ads

हरिद्वार में बस और एक अन्य वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 12:18 AM IST

हरिद्वार, 29 जून (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो जाने तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के मुताबिक, श्यामपुर थानाक्षेत्र में श्यामपुर फ्लाईओवर पर करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ जिसके बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि बस चालक को गाड़ी चलाते समय संभवत: झपकी आ गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के समय रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी और तभी उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गयी जो हरिद्वार से बिजनौर जा रहा था ।

सिंह के अनुसार टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि अन्य वाहन में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए तथा उसमें करीब 10 लोग सवार थे ।

पुलिस के अनुसार लेकिन यह पता नहीं चल सका कि दुर्घटना के समय बस में कितने यात्री थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

सिंह ने बताया कि दो घायलों–नजीबाबाद के बडापुर निवासी अहान (18) और एक अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति—की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य यात्रियों, शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35), को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही शबाना की भी मौत हो गई ।

पुलिस के अनुसार अन्य घायलों की पहचान हरदोई के अन्नू (18) और सोनी लाल (25) तथा बिजनौर के शमीम (42) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य किया गया ।

पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार