रोहतक के बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

Ads

रोहतक के बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 12:14 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 12:14 AM IST

चंडीगढ़, नौ जून (भाषा) हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क बाजार इलाके में मंगलवार को कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आग में 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं।

सिविल लाइंस पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह ने फोन पर कहा, ‘‘इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी पुरुष हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।’’

जिस बाजार में आग लगी, वह रोहतक शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के पास स्थित है।

आग लगने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की।

माना जा रहा है कि आग दोपहर में एक जूते के शोरूम में लगी और तेजी से आस-पास की दुकानों तक फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।

कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘रोहतक के डी-पार्क इलाके में लगी भीषण आग में जान-माल के व्यापक नुकसान की खबर बेहद दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिलते ही मैं घटनास्थल पर पहुंचा, प्रभावित दुकानदारों से मिला, उन्हें दिलासा दिया और नुकसान का जायजा लिया।’’

भाषा संतोष

संतोष

शीर्ष 5 समाचार