नासिक में ट्रक-कार की टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ads

नासिक में ट्रक-कार की टक्कर, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 6, 2022 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नासिक, छह जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में ट्रक-कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह हादसा मुंबई-आगरा राजमार्ग पर इगतपुरी इलाके के मुंधेगांव के नजदीक हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार की शाम को मुंबई जा रहा कंटेनर ट्रक विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में कार सवार धनंजय कपाडनिस, किशोर राजाराम पवार और ज्योत्स्ना टिल्लु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गीतांजलि सेनवाडे-कपाडनिस और शेवंता राकिबे गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों महिलाएं जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका हैं।

उन्होंने बताया कि वाडीवारहे थाने में मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

भाषा

संतोष मनीषा

मनीषा