फरीदाबाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या

फरीदाबाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या

फरीदाबाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 21, 2021 12:04 pm IST

फरीदाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) फरीदाबाद जिले के गांव मोहबताबाद में बुधवार देर रात तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता बंदोबस्त करवाए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गगन नाम का युवक अपनी मां सुमन और बहन आयसा के साथ गांव में रहता था। बीती रात को गगन का दोस्त राजन उससे मिलने आया था। रात का खाना खाकर सुमन और आयसा मकान में निचले हिस्से में सो गई थीं, वहीं राजन और गगन ऊपर के कमरे में थे। रात में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर आयसा और सुमन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फिर राजन और गगन को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि राजन, सुमन और आयसा की मौत हो गई है। गगन घायल है और उसका इलाज चल रहा है। शव पोस्टमोर्टम के लिए भेजे गए हैं।

भाषा सं

मनीषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में