Woman accuses boyfriend of having unnatural sex
नोएडा : नोएडा में पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र से 10 दिसंबर को एक किशोरी लापता हो गई थी और इस बाबत उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Read More : दहेज ने ले ली एक और विवाहिता की जान, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सोनू, मोनू तथा दीपक नाम के व्यक्तियों के पास से किशोरी को बरामद किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।