ओडिशा में होली का जश्न मनाने के बाद तालाब में नहाते समय तीन छात्र डूबे

Ads

ओडिशा में होली का जश्न मनाने के बाद तालाब में नहाते समय तीन छात्र डूबे

  •  
  • Publish Date - March 26, 2024 / 06:09 PM IST,
    Updated On - March 26, 2024 / 06:09 PM IST

भुवनेश्वर, 26 मार्च (भाषा) ओडिशा के कटक, जगतसिंहपुर और बालासोर जिले में होली का जश्न मनाने के बाद तालाब में नहाते समय कम से कम तीन छात्र डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कटक में करमुआं गांव में 12वीं कक्षा का एक छात्र तालाब में डूब गया, जबकि जगतसिंहपुर में कटकुला गांव में नहाते समय एक नाबालिग की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार होली खेलने के बाद बालासोर के सोरो में एक 10 वर्षीय लड़का डूब गया।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा प्रीति नरेश

नरेश